
हमीरपुर का हीरानगर: जहां बसते हैं ‘हीरे’, सत्ता–सेवा–संस्कृति का संगम
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटा हीरानगर सिर्फ एक आवासीय कॉलोनी नहीं, बल्कि राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और प्रकृति का दुर्लभ संगम है। नाम के अनुरूप यहां ‘हीरे’ बसते हैं—तीन पूर्व विधायकों से लेकर आला प्रशासनिक अधिकारियों तक के निवास इसी क्षेत्र में हैं। यही वजह है कि हीरानगर को हमीरपुर की पहचान और शान माना जाता है। जिला का सर्किट हाउस हमेशा वीवीआईपी लोगों के स्वागत के लिए तैयार रहता है।
राजनीतिक विरासत की चमक
हीरानगर की मिट्टी ने प्रदेश को ऐसे नेता दिए, जिनकी गूंज सत्ता के शीर्ष तक पहुंची।
स्वर्गीय ठाकुर जगदेव चंद—पूर्व में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे दमदार कैबिनेट मंत्री रहे —की कर्मभूमि भी यही क्षेत्र रहा। उनके साथ उर्मिला ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर और रमेश वर्मा, अनीता वर्मा जैसे जनप्रतिनिधियों का नाम इस इलाके की राजनीतिक विरासत को और मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल, नए सिरे से होगा पुनर्सीमांकन, बनेंगी नई पंचायतें
प्रशासनिक केंद्र का भरोसा
यहां स्थित उपायुक्त रेजिडेंस के कारण हीरानगर प्रशासनिक दृष्टि से भी खास है। जिले के अहम निर्णयों की धड़कन इसी इलाके के इर्द–गिर्द सुनाई देती है, जिससे क्षेत्र की गरिमा और प्रभाव बढ़ता है।
शिक्षा, सुविधा और स्वाद—सब एक साथ
हीरानगर में महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान नई पीढ़ी को दिशा दे रहे हैं।
आधुनिक होटल और रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों के साथ आगंतुकों को भी बेहतर सुविधाएं और स्वाद का अनुभव कराते हैं, जिससे यह इलाका सामाजिक–आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है।
प्रकृति की गोद में सुकून
हीरानगर की सबसे बड़ी खूबी है इसकी हरियाली।
- चीड़ के रिजर्व जंगल—शुद्ध हवा और शांत वातावरण
- चिल्ड्रन पार्क—बच्चों की खिलखिलाहट
- कई किलोमीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक—सेहत और सुकून का भरोसा
सुबह–शाम टहलते लोग, योग–प्रेमी और परिवार—सबको यहां प्रकृति का अपनापन मिलता है।
कुल मिलाकर राजनीतिक विरासत, प्रशासनिक मजबूती, शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाएं और प्रकृति का अद्भुत मेल—हीरानगर सचमुच हमीरपुर का गर्व है। यह इलाका बताता है कि विकास और हरियाली साथ–साथ चलें तो शहर की पहचान कैसे निखरती है।


Author: Polkhol News Himachal









