best news portal development company in india

मई के पांच दिन में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

SHARE:

मई के पांच दिन में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

पोल खोल न्यूज़  शिमला।

माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई के पांच दिन प्रदेश में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई।
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम लगातार खराब बना हुआ है। माैसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मई के पांच दिन प्रदेश में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। 1 से 6 मई की अवधि के लिए 13.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 17.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 367, हमीरपुर 197, कांगड़ा 168, मंडी 160, शिमला 284, सिरमाैर 336, सोलन 304 व ऊना जिले में 317 फीसदी अधिक बारिश हुई। हालांकि, चंबा में सामान्य से 49, किन्नाैर 51, कुल्लू 6 व लाहाैल-स्पीति में 89 फीसदी कम बारिश हुई। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
बीते 24 घंटों में इन इलाकों में बरसे बादल
वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान शिमला में 17.6, नाहन13.2, काहू 7.4, बरठीं 6.2, सराहन 5.5, सोलन व पालमपुर 5.2, मालरांव 4.2, धर्मशाला 3.4, ब्राह्मणी 3.2, शिल्लारू 2.7, श्रीनयना देवी और ऊना 2.6, जोगिंद्रनगर, रोहड़ू और मैहरे बड़सर में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
12 मई तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 6 व 7 मई को हल्की बारिश के आसार हैं। 8 से 10 मई तक राज्य में माैसम साफ रहने की संभावना है। 11 व 12 मई को राज्य के कई भागों में फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 14.5, भुंतर 10.0, कल्पा 3.5, धर्मशाला 11.2, ऊना 16.8, नाहन 15.1, पालमपुर 12.0, सोलन 10.2, मनाली 8.2, कांगड़ा 15.2, मंडी 15.4, बिलासपुर 16.5, जुब्बड़हट्टी 17.6, कुकुमसेरी 4.8, सेऊबाग 8.7, बरठीं 15.4, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.9, देहरा गोपीपुर 19.0 व ताबो में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now