best news portal development company in india

दरोगण पति कोट जिला परिषद से एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल लड़ेंगे चुनाव

SHARE:

दरोगण पति कोट जिला परिषद से एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल लड़ेंगे चुनाव

 

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

जिला परिषद वार्ड दरोगण पति कोट से एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। वह अपने समर्थकों के आग्रह पर चुनावी मैदान में आकर चुनाव लड़ रहे हैं। शिक्षित, युवा और ईमानदार छवि के कारण नरेश जसवाल को क्षेत्र की पंचायतों में लगातार समर्थन मिल रहा है। ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के लिए समर्पित चेहरे के रूप में बनी हुई है।

नरेश कुमार जसवाल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास, युवाओं को बेहतर अवसर, गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और पंचायतों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर विशेष कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दरोगण पति कोट वार्ड की हर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। जसवाल ने लोगों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र को विकास की नई पहचान दिलाई जाएगी।

क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच नरेश कुमार जसवाल की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। समर्थकों का कहना है कि इस बार जनता विकास और साफ छवि को प्राथमिकता दे रही है, जिसका लाभ उन्हें मिल सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now