
हिमाचल में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी, किन्नौर में बेली ब्रिज बहा; कई स्कूल बंद
पोल खोल न्यूज़ शिमला/धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के बीच, राज्य के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार और मंगलवार (20-21 जुलाई) के लिए पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के बीच, राज्य के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार और मंगलवार (20-21 जुलाई) के लिए पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
कांगड़ा में स्कूल-कॉलेज बंद
खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए, कांगड़ा जिले में दो दिनों के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, खराब मौसम के कारण दिल्ली और नोएडा से कांगड़ा आने वाली चार उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। राजा का तालाब क्षेत्र में एक कच्चा मकान ढह गया, जबकि सहौड़ा में एक अन्य भवन को नुकसान पहुंचा।
चंबा में मणिमहेश यात्रा पर रोक
चंबा जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए, प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है। हड़सर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हड़सर-कुगती मार्ग पर धनोल के पास भूस्खलन के कारण कार्तिक स्वामी मंदिर से लौट रहे करीब 200 श्रद्धालु लगभग नौ घंटे तक फंसे रहे। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई घंटों तक बाधित रहा।\
अन्य नुकसान: चुराह क्षेत्र में खड्ड के तेज बहाव में चांजू-3 जलविद्युत परियोजना की निर्माण सामग्री और चरड़ा क्षेत्र में वन निगम के करोड़ों रुपये मूल्य के स्लीपर भी बह गए।
लाहौल में चिनाब का जलस्तर बढ़ा
लाहौल में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से जोबरंग पुल शनिवार रात से रविवार सुबह तक लगभग तीन फीट पानी में डूबा रहा। इसके अलावा, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का कड़ाई से पालन करें। यह कदम संभावित आपदाओं से बचाव और जान-माल की हानि को कम करने के लिए उठाया गया है।


Author: Polkhol News Himachal









