
पुनर्मूल्यांकन के बाद परिशा शर्मा ने मेरिट लिस्ट में हासिल किया दसवां स्थान
दीपा चौहान टौणी देवी
लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल टौणी देवी की छात्रा परिशा शर्मा ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद 690 अंक लेकर हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके अभिभावक व शिक्षक बहुत गैारवान्वित महसूस कर रहे हैं। स्कूल की मुख्याध्यापिका सुमन चौहान व स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह चौहान ने इसका श्रेय परिशा शर्मा की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने इस अवसर पर उनके माता-पिता तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि स्कूल के सभी छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Author: Polkhol News Himachal









