
138 एनआई एक्ट मामले में घोषित भगोड़ा गिरफ्तार, पीओ सेल हमीरपुर की बड़ी कार्रवाई
रजनीश शर्मा | हमीरपुर
न्यायालय से घोषित भगोड़ों एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ सेल हमीरपुर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 37 वर्षीय उद्घोषित अपराधी पंकज निवासी घुमारली, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पंकज को न्यायालय जेएमएफसी बड़सर ने थाना बड़सर में दर्ज धारा 138 एनआई एक्ट के एक मामले में 20 दिसंबर 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद से आरोपी की तलाश जारी थी।
पीओ सेल हमीरपुर की टीम ने लगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 जून 2026 की सायंकाल सलौणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 9 जून 2026 को एसीजेएम बड़सर की अदालत में पेश किया जाएगा। जिला पुलिस हमीरपुर न्यायालयी आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।
Author: Polkhol News Himachal








