
30 जून तक बंद रहेगी लंबलू-डबरेड़ा सड़क, वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
दीपा चौहान । टौणी देवी
उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत लंबलू-डबरेड़ा सड़क पर चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के कारण इस मार्ग पर यातायात 30 जून तक पूरी तरह बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने और निर्धारित समय में पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
इस संबंध में जारी आदेशों के अनुसार जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि लंबलू-डबरेड़ा सड़क के उन्नयन का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा एवं कार्य में बाधा से बचने के लिए इस सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही 30 जून तक प्रतिबंधित रहेगी।
जिलाधीश ने क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस अवधि में यातायात के लिए लंबलू-सिकांदर सड़क तथा हमीरपुर-भोरंज सड़क का उपयोग किया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने तथा निर्माण कार्य में सहयोग देने का आग्रह किया है।
Author: Polkhol News Himachal








