best news portal development company in india

पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, हजारों चूजे जिंदा जले , फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, लाखों का नुकसान

SHARE:

पोल्ट्री फार्म में भीषण आग, हजारों चूजे जिंदा जले , फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, लाखों का नुकसान

पोल खोल न्यूज | पठानकोट

पठानकोट के मलिकपुर-सुंदरचक रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लगने से हजारों चूजे जिंदा जलकर मर गए। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे पोल्ट्री फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक फार्म में मौजूद बड़ी संख्या में चूजे जल चुके थे और शेड भी पूरी तरह राख हो गया।

पोल्ट्री फार्म मालिक सोहन लाल ने आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति द्वारा जमीन में आग लगाई गई थी, जिसकी चिंगारी उनके फार्म तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि आग तेजी से फैलने के कारण बचाव का मौका नहीं मिल पाया। फार्म में करीब 32 से 33 दिन के हजारों चूजे मौजूद थे।

पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now