best news portal development company in india

नेट स्लो और बिजली कटौती से मंडी अस्पताल में मरीज बेहाल, पर्ची काउंटर पर लगी लंबी कतारें

SHARE:

नेट स्लो और बिजली कटौती से मंडी अस्पताल में मरीज बेहाल, पर्ची काउंटर पर लगी लंबी कतारें

पोल खोल न्यूज। मंडी

जोनल अस्पताल मंडी में सोमवार को मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल में नेट स्लो होने और बार-बार बिजली कटौती के कारण पर्चियां बनाने का काम प्रभावित हो गया, जिससे पर्ची काउंटर पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे बने कि कई जगह धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।

सुबह से ही अस्पताल में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे मरीज पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े रहे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते प्रक्रिया बेहद धीमी रही। कई मरीजों ने आरोप लगाया कि घंटों इंतजार करने के बावजूद उनकी पर्चियां समय पर नहीं बन सकीं, जिससे उपचार में देरी हुई।

भीड़ अधिक होने के कारण अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। तीमारदारों ने बताया कि बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने और तकनीकी समस्याओं के कारण दिक्कत आई। कर्मचारियों ने लगातार काम कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया और बाद में सभी मरीजों की पर्चियां बनाकर उपचार उपलब्ध करवाया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now