best news portal development company in india

भटेड : युवा सोच और विकास के विज़न के साथ चुनावी मैदान में उतरे संजय लगवाल (लकी), बोले — “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा”

SHARE:

भटेड : युवा सोच और विकास के विज़न के साथ चुनावी मैदान में उतरे संजय लगवाल (लकी), बोले — “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा”

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बमसन विकास खंड की ग्राम पंचायत भटेड से उप प्रधान पद के लिए युवा, शिक्षित, कर्मठ, मेहनती, ईमानदार और दूरदर्शी प्रत्याशी संजय लगवाल (लकी) ने चुनावी मैदान में उतरकर पंचायत की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है। संजय लगवाल का कहना है कि आज का युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है और अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी आगे बढ़कर गांव और समाज की जिम्मेदारी संभाले।

संजय लगवाल ने कहा कि उनका चुनाव लड़ना केवल एक राजनीतिक कदम नहीं, बल्कि पंचायत के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और वह उप प्रधान चुने गए तो उप प्रधान पद को मिलने वाले मासिक वेतन 5200 रुपये तथा पांच वर्षों में मिलने वाली करीब 3 लाख 12 हजार रुपये की राशि को वह सेवा भाव से पंचायत के विकास, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक कार्यों में लगाएंगे।

उन्होंने पंचायतवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि सेवा है। पंचायत में पारदर्शिता लाने के लिए हर कार्य और बजट का पूरा हिसाब जनता के सामने रखा जाएगा, ताकि लोगों का विश्वास मजबूत हो और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। “ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा” के संकल्प के साथ वह पंचायत को लूट और भ्रष्टाचार से बचाने के लिए कार्य करेंगे।

संजय लगवाल ने युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की बात भी कही। उन्होंने पंचायत में युवाओं के लिए निशुल्क स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने, खेल मैदानों का नवीनीकरण करवाने और युवाओं के लिए जिम जैसी सुविधाओं को बढ़ावा देने का वादा किया। उनका कहना है कि गांव का युवा यदि सही दिशा और अवसर पाए तो वह पंचायत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया और सरकारी योजनाओं का लाभ पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। ऑनलाइन फॉर्म, पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

संजय लगवाल ने पंचायतवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के साथ भटेड पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एक युवा होने के नाते वह हर समय पंचायतवासियों के बीच उपलब्ध रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now