
जिला परिषद दरोगण पति कोट सीट पर मुकाबला रोचक, भाजपा-कांग्रेस की बढ़ी चिंता; आजाद प्रत्याशी एडवोकेट नरेश जसवाल बना रहे मजबूत पकड़
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
जिला परिषद चुनाव 2026 के तहत दरोगण पति कोट सीट इस बार बेहद चर्चित और रोचक मुकाबले का केंद्र बनती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस जहां अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में हैं, वहीं आजाद प्रत्याशी एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल लगातार जनसमर्थन जुटाकर दोनों दलों की चिंताएं बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
जिला बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष और एक बार जनरल सेक्रेटरी रह चुके एडवोकेट नरेश जसवाल क्षेत्र में अपनी साफ छवि, सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए लंबे समय से पहचान रखते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सक्रियता और लोगों के बीच मजबूत संपर्क का असर अब चुनावी माहौल में भी साफ दिखाई देने लगा है।
एडवोकेट नरेश जसवाल का कहना है कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे नरेश जसवाल को गांव-गांव में लोगों का समर्थन मिल रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सीट पर आजाद उम्मीदवार की मजबूत मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प बना दिया है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नरेश जसवाल लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ मदद करते रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई गरीब और जरूरतमंद लोगों के मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान की है, जिसके चलते आम जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ बनी हुई है।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद क्षेत्र में प्रचार और अधिक तेज होने की संभावना है। ऐसे में दरोगण पति कोट सीट पर आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक होने के आसार हैं।





















Author: Polkhol News Himachal








