best news portal development company in india

हिमाचल में LPG उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

SHARE:

हिमाचल में LPG उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

हिमाचल प्रदेश में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अब ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। गैस कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और संभावित गैस आपूर्ति संकट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। खासतौर पर खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गैस एजेंसियों के अनुसार राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कनेक्शनों की पहचान करना और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाना है, ताकि वास्तविक लाभार्थियों तक ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

कंपनियों ने साफ किया है कि जो उपभोक्ता समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करेंगे, उनके गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें।

ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • एलपीजी उपभोक्ता संख्या या पासबुक

सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए पुष्टि की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now