best news portal development company in india

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर दबाव, कई पंपों पर सीमित स्टॉक

SHARE:

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर दबाव, कई पंपों पर सीमित स्टॉक

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर लगी पाबंदियों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से मिलने वाले ईंधन पर सीमाएं लगाए जाने के कारण पंप संचालकों को सीमित भंडार में काम चलाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से फिलहाल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जबकि अन्य कंपनियों के डीलरों को तय मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा निजी कंपनियों जैसे रिलायंस जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के पंपों पर भी दबाव बढ़ने लगा है।

प्रदेश में परिवहन पूरी तरह पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है, ऐसे में सीमित आपूर्ति भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है। जिन डीलरों के पास अपने टैंकर नहीं हैं, उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि टैंकरों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है।

मौजूदा समय में कंपनियां पंपों को पूरी तरह खाली न होने देने के लिए सीमित मात्रा में आपूर्ति कर रही हैं। इससे उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी पसंद प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर एक पंप पर ईंधन खत्म होने पर दूसरे पंपों पर अचानक दबाव बढ़ जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में असंतुलन की स्थिति बन रही है।

डीलरों का कहना है कि यदि किसी एक कंपनी की आपूर्ति प्रभावित होती है तो पूरे क्षेत्र में ईंधन संकट की स्थिति बन सकती है। प्रशासन और विभाग के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई गई है।

हिमाचल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार सिंह ने कहा कि इंडियन ऑयल से आपूर्ति सामान्य है, लेकिन भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से सीमित आपूर्ति की जा रही है। जिन डीलरों के पास अपने टैंकर नहीं हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इन्फो बॉक्स:

  • भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से सीमित आपूर्ति
  • इंडियन ऑयल से सप्लाई सामान्य
  • निजी कंपनियों के पंपों पर भी बढ़ा दबाव
  • टैंकर न होने वाले डीलरों को ज्यादा परेशानी
  • एक पंप सूखने पर दूसरे पर बढ़ रहा दबाव
  • भविष्य में ईंधन संकट की आशंका
  • बेहतर समन्वय की जरूरत


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now