best news portal development company in india

नेशनल हाईवे-03 पर बड़ी राहत: हमीरपुर से आवाहदेवी तक सभी बाईपास क्लीयर, कोट एलाइनमेंट भी खुली

SHARE:

नेशनल हाईवे-03 पर बड़ी राहत: हमीरपुर से आवाहदेवी तक सभी बाईपास क्लीयर, कोट एलाइनमेंट भी खुली

 सफर होगा आसान, ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

अटारी को लेह से जोड़ने वाले National Highway 3 पर हमीरपुर से आवाहदेवी तक बड़ी प्रगति दर्ज की गई है। इस खंड में आने वाले सभी नए बाईपास पूरी तरह क्लीयर कर दिए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को अब जाम और संकरे रास्तों से राहत मिलेगी।

निर्माण कंपनी ने रविवार को कोट स्थित बाईपास को भी क्लीयर कर यातायात के लिए खोलने की तैयारी कर ली है। इससे अब पूरे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है।


🛣️ नई एलाइनमेंट पर दौड़ रहे वाहन

हमीरपुर से आवाहदेवी तक दरोगन, दरकोटी, टौणी देवी उहल चौक, बारी मंदिर, कोल्हू सिद्ध, बराड़ा, पंजोत, संग्ररोह और आवाहदेवी में नई एलाइनमेंट के साथ बाईपास तैयार हो चुके हैं। इन मार्गों से अब ट्रैफिक गुजर रहा है।

कोट स्थित नई एलाइनमेंट को कटान कार्य पूरा होने के बाद आर-पार खोल दिया गया है। शीघ्र ही यहां नालियों का निर्माण कर सड़क को पक्का किया जाएगा।


🏗️ 31 मार्च से पहले हैंडओवर की तैयारी

हाइवे इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि निर्माण कंपनी 31 मार्च से पहले सभी शेष कार्य पूरे कर हाईवे को हैंडओवर करने की स्थिति में पहुंच गई है। अब हमीरपुर से आवाहदेवी तक सड़क को फाइनल टच देकर चकाचक बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।


📌 क्या होगा फायदा?

  • जाम से मिलेगी राहत
  • यात्रा समय में होगी कमी
  • व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा
  • दुर्घटनाओं की संभावना में कमी
  • क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बल

हमीरपुर से आवाहदेवी तक नेशनल हाईवे-03 के सभी बाईपास क्लीयर होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और सफर पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now