best news portal development company in india

मिड-डे मील में बनाई खीर खाने के बाद 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

मिड-डे मील में बनाई खीर खाने के बाद 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पोल खोल न्यूज़ हमीरपुर

खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अधिकतर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
कुल्लू जिला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी में मंगलवार को मिड-डे मील में परोसी गई खीर खाने के बाद करीब 35 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खीर खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अधिकतर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकूहल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित बच्चे जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी सहित आसपास के गांवों के हैं। परिजनों के अनुसार बच्चों ने स्कूल में मिड-डे मील में खीर खाई। शाम करीब चार बजे छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। कुछ बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर चक्कर खाकर गिर पड़े।

बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान कमलकांत और उपप्रधान ललित मौके पर पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने की सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बच्चों के परिजनों रामचंद, मुकेश कुमार, ईशांत, देवराज, हीरा लाल, मेहर चंद और सुनील ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार कर रहे डाॅ. मोहित शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है।

चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि इसकी वजह दूषित पानी भी हो सकता है। हालांकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। बीएमओ नलने के बाद मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी अस्पताल का दौरा कर बच्चों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछाग्गर कर्ण ने बताया कि सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की जानकारी मि। विधायक ने चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now