best news portal development company in india

हमीरपुर के एक मंदिर में पुजारी पर नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

SHARE:

हमीरपुर के एक मंदिर में पुजारी पर नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

जिला मुख्यालय हमीरपुर के समीप  नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक मंदिर के पुजारी पर नाबालिग प्रवासी बच्चियों से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला।

ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने आरोपी पुजारी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालात बिगड़ते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

 एसपी  बलवीर सिंह ने दी पुष्टि

जिला पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला मुख्यालय  के साथ गांव के एक मंदिर में पुजारी पर नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


 बच्चियों का मेडिकल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्चियों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। बच्चियां सुरक्षित हैं और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now