best news portal development company in india

चबूतरा गांव के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया इनर व्हील क्लब

SHARE:

चबूतरा गांव के आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया इनर व्हील क्लब

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

सुजानपुर उपमंडल के चबूतरा गांव में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद का सिलसिला अभी भी जारी है। इनर व्हील क्लब ऑफ हमीरपुर ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री प्रदान की। क्लब की अध्यक्षा इना चौहान, उपाध्यक्ष मनोरमा, सचिव चेतना शर्मा, चित्रा मल्होत्रा, डॉ. अर्चना सोनी, लीला धीमान और विजय कपिल ने गांव पहुंचकर प्रत्येक परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद और एक-एक कंबल भेंट किया।

ये भी पढ़ें:ऊटपुर में यूथ क्लब द्वारा किया जा रहा रक्तदान शिविर का आयोजन

यह राहत सामग्री पंचायत समिति सदस्य परवीन ठाकुर और राजपूत महासभा हमीरपुर जिला के महासचिव जोगिंदर ठाकुर की उपस्थिति में वितरित की गई। प्रभावित परिवारों नरोतम, किशोरी, सुनील, बंशी, ब्रह्म दास और बीर सिंह ने क्लब की इस पहल के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि क्लब भविष्य में भी इन परिवारों को राशन या अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now