best news portal development company in india

ऊटपुर में यूथ क्लब द्वारा किया जा रहा रक्तदान शिविर का आयोजन

SHARE:

ऊटपुर में यूथ क्लब द्वारा किया जा रहा रक्तदान शिविर का आयोजन

पोल खोल न्यूज़ | ऊटपुर /टौणी देवी/ हमीरपुर

यूथ क्लब ऊटपुर जनकल्याण, ऊटपुर के सौजन्य से 19 अक्टूबर 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “रक्तदान – महादान” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यह शिविर मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊटपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं और क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करें और किसी ज़रूरतमंद की जान बचाने में सहयोग दें।

ये भी पढ़ें : Himachal : राज्य सरकार ने 28 वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों का घटाया दर्जा

 

क्लब सदस्यों ने बताया कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच और वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए। रक्तदान से पहले हल्का नाश्ता अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की बीमारी या दवा का सेवन कर रहे हों तो डॉक्टर से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है, इसलिए समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सभी को इस पुण्य कार्य में शामिल होना चाहिए।

रक्तदान शिविर के संबंध में अधिक जानकारी या सहयोग के लिए राकेश चंद ठाकुर (99891997451), राहुल राणा (9459391118) और अजय कुमार ठाकुर (7876106865) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now