best news portal development company in india

टौणी देवी ने जीता जिला स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

SHARE:

टौणी देवी ने जीता जिला स्तरीय अंडर-19 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कों के बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खिलाड़ियों के जोश से सराबोर माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस रोमांचक खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाइनल मुकाबले में टौणी देवी की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेरा परोल को कड़े संघर्ष में 72–57 अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

मुकाबला शुरू से अंत तक रोमांचक रहा, जिसमें अनुराग, कार्तिक, आर्यन और अखिल के शानदार प्रदर्शन तथा कोच संजय ठाकुर की रणनीति व टीमवर्क की बदौलत टौणी देवी ने जीत सुनिश्चित की। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन ने न केवल दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि टौणी देवी जिले की अग्रणी टीमों में से एक है। इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि टौणी देवी विद्यालय केवल अकादमिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयाँ छू रहा है।समापन समारोह के मुख्य अतिथि, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्म-नियंत्रण, धैर्य और टीम भावना जैसे गुणों का विकास करते हैं, जो प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और भी उच्च उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

 

ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश 108 व 102 कर्मचारी यूनियन ने हमीरपुर में किया हड़ताल और प्रदर्शन

कार्यक्रम में छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी चार चांद लगा दिए। पारंपरिक लोक नृत्य, नाटी और गीतों ने समारोह को जीवंत बना दिया तथा दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग और खेल भावना से सराबोर रहा। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में जिले के 20 विद्यालयों से 201 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और संयम के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन कर खेल भावना की मिसाल पेश की प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों, रेफरी, निर्णायकों और उपस्थित शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने विजेता टीम और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय स्टाफ और आयोजन समिति की सराहना की, जिनके सहयोग से यह टूर्नामेंट सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री विकास शर्मा , सुभाष, सुरिन्दर, संजीव, विजय विभिन्न स्कूलों के शिक्षकगण, स्थानीय समुदाय और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और खेल के क्षेत्र में जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now