best news portal development company in india

पांगी में भाजपाइयों का क्रमिक अनशन 5वें दिन भी जारी

SHARE:

पांगी में भाजपाइयों का क्रमिक अनशन 5वें दिन भी जारी

पोल खोल न्यूज़। चम्बा

जनजातीय क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
मंडल भाजपा अध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में पांच दिन से कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। घाटी की मूलभूत समस्याओं को लेकर कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष मांग उठाई गई लेकिन किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनजातीय क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो भाजपा आंदोलन को तेज करेगी। भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कार्यकर्ता आमरण अनशन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा ने सरकार से पांगी घाटी की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now