best news portal development company in india

वाटरशेड महोत्सव में कंचन की रील को प्रथम पुरस्कार, मिलेंगे 50 हजार रुपये रील बना भूजल-संरक्षण, वर्षाजल संचयन की दी जानकारी

SHARE:

वाटरशेड महोत्सव में कंचन की रील को प्रथम पुरस्कार, मिलेंगे 50 हजार रुपये रील बना भूजल-संरक्षण, वर्षाजल संचयन की दी जानकारी

पोल खोल न्यूज़ हमीरपुर

भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई रील में जिले की कंचन कुमारी को प्रदेश स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। डीआरडीए की ओर से वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उनके कार्य को सराहा गया है।
उन्हें इस उपलब्धि पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वाटरशेड महोत्सव के तहत प्रदेश स्तर पर 11 से 16 नवंबर तक तथा जिला स्तर पर 16 दिसंबर 2025 तक सोशल मीडिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पूर्व जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि तकनीकी और विभिन्न वाटरशेड योजनाओं पर आधारित 30 से 60 सेकेंड की रील या फोटो तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

गौर हो कि कंचन कुमारी के अलावा अरुण ठाकुर और अभिषेक ठाकुर ने भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन सभी विजेताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक सह परियोजना अधिकारी, डीआरडीए ने बताया कि जिले के तीन युवाओं को वाटरशेड महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। रील और फोटोग्राफी में तीनों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now