
शिमला समेत 7 जिलों में बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट, 30 जून से तेज बारिश के आसार
पोल खोल न्यूज़ शिमला।
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शिमला समेत सात जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन मौसम खराब रहेगा तथा 30 जून और 1 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
बदले मौसम के बीच शिमला में वीरवार को भी बारिश हुई। ऊना जिले में सुबह हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान लोगों में बारिश होने की उम्मीद जगी। दोपहर होते मौसम साफ हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून और एक जुलाई को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।
उधर, मौसम विभाग ने 25 जून से एक जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों के लिए अंधड़ व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 25 जून को कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 26 और 27 जून को हवा की गति थोड़ी कम होकर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन से चार दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
कहां कितना अधिकतम पारा
स्थान अधिकतम तापमान (°C)
ऊना 37.2°C
बिलासपुर 37.0°C
मंडी 34.2°C
भुंतर 33.8°C
सुंदरनगर 33.7°C
नाहन 33.3°C
कांगड़ा 32.9°C
सोलन 29.0°C
मनाली 25.2°C
शिमला 25.0°C
कल्पा 24.3°C
केलांग 23.3°C









Author: Polkhol News Himachal








