best news portal development company in india

सीसीटीवी कैमरों से अवैध पार्किंग करने वालों के कटेंगे चालान

SHARE:

सीसीटीवी कैमरों से अवैध पार्किंग करने वालों के कटेंगे चालान

पोल खोपल न्यूज़ ऊना

ऊना। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। अब शहर में विभिन्न स्थानों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस प्रशासन ने आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस प्रबंधन के अनुसार शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने, यातायात बाधित करने और नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन पार्क करने वाले लोगों की पहचान कैमरों के जरिये की जाएगी। इसके बाद संबंधित वाहन चालकों के चालान काटने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बता दें कि अवैध पार्किंग के कारण शहर में अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। विशेषकर व्यस्त बाजारों और एनएच किनारे खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित होता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। पुलिस विभाग ने केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि सभी उपमंडलों में भी अवैध पार्किंग पर लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अवैध पार्किंग को लेकर आने वाले दिनों में सीसीटीवी के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। उपमंडल स्तर पर इसे लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now