best news portal development company in india

शिव मंदिर में चोरी के मामले में कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

SHARE:

शिव मंदिर में चोरी के मामले में कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ काँगड़ा

ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत भदरोया स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले पठानकोट के एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कर लिया है

भदरोया निवासी नरेंद्र पठानिया ने डमटाल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सोमवार रात को मंदिर से पीतल का त्रिशूल, तांबे का नाग, डमरू, जोत और गड़वियां चोरी हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मंगल सिंह निवासी भदरोया को टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का सामान पठानकोट में बेचने की बात कबूली।

इसके बाद पुलिस ने पठानकोट के सैली रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश देकर दुकानदार रवि कुमार को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now