best news portal development company in india

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की मांग

SHARE:

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की मांग

पोल खोल न्यूज़ कांगड़ा

पालमपुर (कांगड़ा)। हिमालयन जागृति मंच की प्रदेश समिति की बैठक पालमपुर में आयोजित हुई। बैठक में मंच के प्रादेशिक पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने, पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना को शीघ्र पूरा करने और हिमाचल में विदेशियों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों को प्रदेश के स्वामित्व के अधीन लाने, पर्यावरण अनुकूल उद्योग स्थापित करने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए जनआंदोलन शुरू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह चौहान ने कहा कि बरसात के दौरान प्राकृतिक आपदाओं और सड़कों के बार-बार बंद होने की समस्या राज्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। इस स्थिति के स्थायी समाधान के लिए मंच ने केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष ठोस सुझावों के साथ प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार की मांग उठाई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अब सड़कों के विकल्प के रूप में रेल परिवहन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। मंच पिछले 35-36 वर्षों से प्रदेश में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और इस संबंध में लाखों लोगों के हस्ताक्षरों वाले कई ज्ञापन केंद्र एवं प्रदेश सरकार को सौंपे जा चुके हैं। मंच ने सुझाव दिया कि यदि दुर्गम क्षेत्रों में नई रेललाइनें बिछाना फिलहाल संभव नहीं है तो मौजूदा रेल ढांचे के सुधार और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now