best news portal development company in india

बस में चढ़ते समय महिला के गले से सोने की चेन झपटी, तीन महिलाएं काबू, एक फरार

SHARE:

बस में चढ़ते समय महिला के गले से सोने की चेन झपटी, तीन महिलाएं काबू, एक फरार

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

जिला हमीरपुर के थाना बड़सर क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मीरा देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव कनोह, डाकघर कनोह, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर ने बताया कि वह मैहरे बस स्टॉप पर दोपहर करीब 2:40 बजे घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वहां दो अज्ञात महिलाएं आईं और उन्हें लगातार घूरती रहीं। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं सड़क पार कर चली गईं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, थोड़ी देर बाद जुंडवाल जाने वाली एक निजी बस वहां रुकी। उसी समय पहले दिखाई दी दोनों महिलाओं के साथ दो अन्य महिलाएं भी बस के पास पहुंच गईं। जब वह बस में चढ़ने के लिए आगे बढ़ीं तो चारों महिलाओं ने उनका पीछा किया।

मीरा देवी ने बताया कि बस के पिछले दरवाजे से चढ़ते समय उन्हें गले में पहनी सोने की चेन खींचे जाने का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया। बस के कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए तीन महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें शिकायतकर्ता के हवाले कर दिया, जबकि एक महिला सोने की चेन लेकर मौके से फरार हो गई।

पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ के दौरान अपने नाम महिन्द्रो निवासी हेवोवाल, लुधियाना, मीरा निवासी मेदली, जिला भटिंडा तथा स्वीती निवासी धाणा मंडी, जिला लुधियाना बताए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों महिलाएं फरार महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार महिला और छीनी गई सोने की चेन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

पोल खोल न्यूज
सच के साथ, हर खबर आपके पास

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now