best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश के कई इलाके लू की चपेट में, 8 जिलों के लिए आज भी अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

SHARE:

हिमाचल प्रदेश के कई इलाके लू की चपेट में, 8 जिलों के लिए आज भी अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

पोल खोल न्यूज़ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी आठ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, प्रदेश में 28 मई से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं

हिमाचल में बढ़ती गर्मी के बीच कई क्षेत्र लू की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, मंडी, सिरमौर में पारा 35 डिग्री पार हो गया है। इन जिलों में मंगलवार को गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानियों का बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले के लिए 28 व 29 मई को बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा में 28 व सिरमौर में 29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बाकि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में ये रहा अधिकतम तापमान
मंगलवार को ऊना में 42.6 डिग्री, नेरी में 39.0 डिग्री, सुंदरनगर में 37.9, कांगड़ा में 37.4, मंडी में 37.4, नाहन में 36.7, बरठीं में 36.5, भुंतर में 34.5, सोलन में 34.5, चंबा में 32.3, जुब्बड़हट्टी में 31.2, मनाली में 27.4, शिमला में 27.0, कल्पा में 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now