best news portal development company in india

डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की नई एलएमसी घोषित, दिसंबर 2028 तक रहेगा कार्यकाल

SHARE:

डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर की नई एलएमसी घोषित, दिसंबर 2028 तक रहेगा कार्यकाल

डॉ. डी.एस. राणा बने चेयरमैन, महेंद्र सिंह ठाकुर को मिली मैनेजर की जिम्मेदारी

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, चित्रा गुप्ता रोड, नई दिल्ली द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल गुब्बर, हमीरपुर की लोकल मैनेजिंग कमेटी (LMC) की सूची दिसंबर 2028 तक के लिए जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार डॉ. डी.एस. राणा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि वीरेंद्र ठाकुर को वाइस चेयरमैन बनाया गया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर को मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, सीबीएसई एवं पीएसई नॉमिनी, अभिभावक प्रतिनिधियों तथा शिक्षक प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
स्कूल प्रशासन के अनुसार यह कमेटी स्कूल के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now