best news portal development company in india

मतदान के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे लोग, 1293 पंचायतों में वोटिंग शुरू

SHARE:

मतदान के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे लोग, 1293 पंचायतों में वोटिंग शुरू

पोल खोल न्यूज़ शिमला

हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में आज पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे।

चंबा में सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता
पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत प्रथम चरण के तहत सुबह सात बजे से मतदाता मतदान करने को मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे। धीरे-धीरे मतदान केंद्र में कतार लगना शुरू हो गई। उपमंडल भरमौर तथा पांगी में मतदान प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी, जबकि जिले के अन्य उपमंडलों एवं विकास खंडों में मतदान का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 118 ग्राम पंचायतों के 676 वार्ड, दूसरे चरण के तहत 115 ग्राम पंचायतों के 650 वार्ड तथा तीसरे चरण के अंतर्गत 86 ग्राम पंचायतों के 650 वार्ड में मतदान प्रक्रिया होगी।

लोकतंत्र की मिसाल: 90 वर्षीय गंगा राम ने सोमगाड़ में डाला वोट
विकास खंड बालीचौकी की ग्राम पंचायत सोमगाड़ में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। इस दौरान 90 वर्षीय बुजुर्ग गंगा राम ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। उम्र के इस पड़ाव पर भी गंगा राम का जोश देखने लायक था। मतदान कर्मियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उनके इस जज्बे ने युवाओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। सोमगाड़ पंचायत में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। प्रशासन द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की।
गांव की संसद चुनने को सुबह से उमड़ा उत्साह, मंडी जिले की 198 पंचायतों में प्रथम चरण का मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण में सोमवार सुबह से ही मंडी जिले की 198 पंचायतों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। कई बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी कतारें लग गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा जोश नजर आया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जबकि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। जिले में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने सुबह से ही मतदान प्रक्रिया संभाल ली। कई क्षेत्रों में मतदाताओं ने विकास, सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करने की बात कही।

जिला कुल्लू में मतदान शुरू, लोगों में उत्साह
कुल्लू जिले में पहले चरण का मतदान सुबह 7:00 से शुरू हो गया है। दोपहर बाद 3:00 तक चलने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सुबह से ही मतदान केंद्र में लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं। पहले चरण में जिले में 85 पंचायत में मतदान होगा। इसके अलावा जनजातीय जिला लाहौल स्पीती में भी पहले चरण की 17 पंचायत में सुबह से मतदान जारी है। अभी तक जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

राजधानी शिमला में वोट डालने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
राजधानी शिमला में मंगलवार को पहले चरण का चुनाव शुरू हो गया है। ऐसे में शिमला समेत आसपास की पंचायत में सुबह-सुबह लोगों की भारी भीड़ मतदान केदों पर उमड़ गई है। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्ग लोगों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है चमियाना, मशोबरा, घण्डल समेत आसपास के इलाकों में मतदान के लिए सुबह से ही भारी भीड़ मतदान केंद्रों के बाहर लगी हुई है।

शिमला जिले की 150 पंचायतों में आज हो रहा मतदान, सुबह ही लगी लंबी कतारें
पहले चरण में शिमला जिले की 150 पंचायतों में मंगलवार को मतदान हो रहा है। सुबह से मतदान केंद्रों पर कतारें लगना शुरू हो गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद पंचायत कार्यालयों या स्कूलों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति की मत पेटियां चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित स्थानों तक पहुंचाई जाएंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 31 मई को होगी।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now