आरबीआई के डीजीएम ने किया आरसेटी का निरीक्षण
रजनीश शर्मा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शिमला कार्यालय के उप महाप्रबंधक जसविंदर सिंह औजला ने सोमवार को यहां मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद भी किया और इस प्रशिक्षण के बारे में फीडबैक लिया। उप महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने शिविर की प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं।
इससे पहले, संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने आरबीआई के उप महाप्रबंधक को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया। जबकि, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने उप महाप्रबंधक और आरबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा, लीड जिला अधिकारी आशीष सांगरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Author: Polkhol News Himachal