best news portal development company in india

वार्ड नंबर-14 नाड़सी में रितेश चौहान का प्रचार अभियान हुआ तेज, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

SHARE:

वार्ड नंबर-14 नाड़सी में रितेश चौहान का प्रचार अभियान हुआ तेज, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

गांव-गांव पहुंचकर लोगों से कर रहे संवाद, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

दीपा चौहान | टौणी देवी 

BDC चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-14 नाड़सी में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी रितेश चौहान इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। प्रचार अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उनके साथ नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है।

 

रितेश चौहान घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और क्षेत्र के विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और युवाओं के रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना है कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य किया जाएगा।

 

प्रचार अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों का कहना है कि रितेश चौहान एक मेहनती, सरल और ईमानदार युवा चेहरा हैं, जो लंबे समय से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते आए हैं।

 

वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रचार तेज होने के साथ ही वार्ड नंबर-14 में राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ गई हैं और सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में चुनाव को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now