best news portal development company in india

ग्राम पंचायत टपरे में प्रदीप काकू दे रहे अजय और रजनीश कुमारी को कड़ी टक्कर, प्रधान पद पर फाइट हुई टाइट

SHARE:

ग्राम पंचायत टपरे में प्रदीप काकू दे रहे अजय और रजनीश कुमारी को कड़ी टक्कर, प्रधान पद पर फाइट हुई टाइट

दीपा चौहान | टौणी देवी

विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद का चुनाव इस बार बेहद रोचक और कांटे का होता जा रहा है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार प्रदीप कुमार काकू लगातार अपने जनसंपर्क अभियान को तेज किए हुए हैं। चुनाव चिन्ह “धनुष बाण” के साथ वह गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।

 

पंचायत में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है, जहां प्रदीप काकू अन्य उम्मीदवारों अजय और रजनीश कुमारी को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कई वार्डों में प्रदीप काकू के समर्थन में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।

प्रदीप काकू का कहना है कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा भी किया है।

ग्राम पंचायत टपरे में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है। गांव की चौपालों से लेकर घर-घर तक चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं। मतदाता भी इस बार सोच-समझकर अपना प्रतिनिधि चुनने की बात कह रहे हैं।

अब सभी की नजर मतदान दिवस पर टिकी हुई है, जहां जनता का फैसला तय करेगा कि पंचायत की कमान आखिर किस उम्मीदवार के हाथ में जाएगी।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now