best news portal development company in india

ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में, अजय, रजनीश और प्रदीप काकू के बीच तगड़ी फाइट

SHARE:

ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में, अजय, रजनीश और प्रदीप काकू के बीच तगड़ी फाइट

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद को लेकर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदान 28 मई को होना है। फिलहाल चुनावी माहौल में अजय चौहान (संजू), रजनीश कुमारी चौहान और प्रदीप कुमार काकू के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि अन्य दो उम्मीदवार भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

ग्राम पंचायत टपरे में करीब 1500 मतदाता हैं, जिनमें सबसे अधिक 492 मतदाता दरकोटी वार्ड में हैं। इस वार्ड से अजय चौहान संजू अकेले उम्मीदवार हैं, जिसका उन्हें चुनावी लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अन्य चार वार्डों से भी उन्हें लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। अजय चौहान संजू पहले भी ग्राम पंचायत टपरे में उप प्रधान रह चुके हैं और उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।

वहीं वार्ड नंबर 2 टपरे से प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में होने के कारण वोटों के बिखराव की स्थिति बन रही है, जिसका सीधा फायदा अजय चौहान संजू को मिलता नजर आ रहा है। चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में भी अजय चौहान संजू फिलहाल अन्य उम्मीदवारों से आगे दिखाई दे रहे हैं।

समाजसेवा और पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को उठाकर उनके समाधान करवाने के कारण भी अजय चौहान संजू को जनता का लगातार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। अब आने वाला समय ही तय करेगा कि ग्राम पंचायत टपरे की राजनीति किस दिशा में करवट लेती है।

ताजा अपडेट और खबरों के लिए देखते रहें पोल खोल न्यूज चैनल।
Contact : 9882751006

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now