best news portal development company in india

ताला चाबी के साथ दरोगण पत्ती कोट जिला परिषद वार्ड में कड़ी टक्कर दे रहे एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल

SHARE:

ताला चाबी के साथ दरोगण पत्ती कोट जिला परिषद वार्ड में कड़ी टक्कर दे रहे एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला परिषद वार्ड दरोगण पत्ती कोट से एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल ने चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। “ताला चाबी” चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे नरेश कुमार जसवाल लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। क्षेत्र में उनके प्रचार अभियान को अच्छा समर्थन मिल रहा है, जिससे वार्ड में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने पंचायतों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान का भरोसा भी दिलाया।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। जसवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में “ताला चाबी” चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें सफल बनाएं ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एडवोकेट नरेश कुमार जसवाल का शांत स्वभाव, सामाजिक कार्यों में सक्रियता और लोगों के बीच लगातार संपर्क उन्हें मजबूत उम्मीदवार बना रहा है। चुनाव प्रचार के चलते दरोगण पत्ती कोट वार्ड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

ऐसी ही ताजा अपडेट और खबरों के लिए देखते रहें पोल खोल न्यूज।
हमें फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X पर फॉलो करें।
Contact : 9882751006

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now