best news portal development company in india

BDC वार्ड बारीं में मोहित का चढ़ता सूरज बना चर्चा का विषय, नेक टू नेक फाइट में दिखा दम

SHARE:

BDC वार्ड बारीं में मोहित का चढ़ता सूरज बना चर्चा का विषय, नेक टू नेक फाइट में दिखा दम

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बीडीसी वार्ड नंबर 13 बारीं में चुनावी मुकाबला अब बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। युवा उम्मीदवार मोहित शर्मा का चुनाव चिन्ह “चढ़ता सूरज” क्षेत्र में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ग्राम पंचायत बारीं और सिकंदर में मोहित शर्मा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

युवा चेहरे के रूप में मैदान में उतरे मोहित शर्मा को खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे मोहित शर्मा विकास, पारदर्शिता और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का वादा कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस बार वार्ड नंबर 13 में मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है और मोहित शर्मा अपने विरोधियों को नेक टू नेक फाइट दे रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

मोहित शर्मा ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now