best news portal development company in india

पहले भी बिना पद के किया जनसेवा का कार्य, अब जनता से मांगा समर्थन

SHARE:

पहले भी बिना पद के किया जनसेवा का कार्य, अब जनता से मांगा समर्थन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम पंचायत बारीं से प्रधान पद के उम्मीदवार सुनील कुमार (सन्नी) का चुनाव प्रचार लगातार गति पकड़ रहा है। पंचायत के विभिन्न वार्डों में लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान सुनील कुमार सन्नी ने कहा कि उन्होंने पहले भी किसी संवैधानिक पद पर ना होते हुए लोगों के सुख-दुख में साथ निभाया है और पंचायत के विकास कार्यों में हमेशा सहयोग दिया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव के पंचायत की सेवा करते रहेंगे। सन्नी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब जनता को तय करना है कि चुनाव के समय ही अपने स्वार्थ के लिए लोगों के बीच आने वालों को चुनना है या उस व्यक्ति को जो पहले भी हर समय लोगों के साथ खड़ा रहा और आगे भी साथ रहेगा, चाहे चुनाव परिणाम कुछ भी हों।

उन्होंने लोगों से “फसली बटेरों” से सावधान रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत का भविष्य जनता के एक वोट पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट पंचायत की दिशा और दशा बदल सकता है।

सुनील कुमार (सन्नी) ने पंचायतवासियों से आगामी 28 मई को चुनाव चिन्ह “गैस चूल्हा” पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

ऐसी ही ताजा अपडेट और खबरों के लिए देखते रहें पोल खोल न्यूज चैनल।

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now