best news portal development company in india

ग्राम पंचायत बारीं से उप प्रधान पद उम्मीदवार पुरुषोत्तम दास के चमक रहे स्टार, 7 वार्डों में तेज हुआ चुनाव अभियान

SHARE:

ग्राम पंचायत बारीं से उप प्रधान पद उम्मीदवार पुरुषोत्तम दास के चमक रहे स्टार, 7 वार्डों में तेज हुआ चुनाव अभियान

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत बारीं में उप प्रधान पद के उम्मीदवार पुरुषोत्तम दास का चुनाव प्रचार अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। पंचायत के सातों वार्डों में उनका जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है और लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।

पूर्व सैनिक रहे पुरुषोत्तम दास अपनी सादगी, ईमानदार छवि और मिलनसार व्यवहार के कारण पंचायत में अलग पहचान रखते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं और पंचायत के विकास के लिए अपनी प्राथमिकताओं को साझा कर रहे हैं।

पुरुषोत्तम दास ने कहा कि पंचायत के विकास, युवाओं के सम्मान और हर जरूरतमंद की सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो पंचायत में पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि पुरुषोत्तम दास लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहे हैं। यही कारण है कि पंचायत में उनके समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पुरुषोत्तम दास चुनाव मैदान में “तारा (स्टार)” चुनाव चिन्ह के साथ उतर रहे हैं। उन्होंने पंचायतवासियों से 28 मई को तारा चिन्ह पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now