best news portal development company in india

बैट के साथ नई पारी खेलने को तैयार BDC उम्मीदवार सुनील कुमार चौहान, बारी और सिकांदर पंचायतों में मिल रहा भरपूर समर्थन

SHARE:

बैट के साथ नई पारी खेलने को तैयार BDC उम्मीदवार सुनील कुमार चौहान, बारी और सिकांदर पंचायतों में मिल रहा भरपूर समर्थन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

ग्राम पंचायत बारी और सिकांदर क्षेत्र से बीडीसी उम्मीदवार सुनील कुमार चौहान इन दिनों अपने चुनाव प्रचार अभियान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। “बैट” चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे सुनील कुमार चौहान को क्षेत्र की जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे सुनील चौहान अपने सरल स्वभाव और विकासवादी सोच के चलते मतदाताओं का विश्वास जीतने में जुटे हैं।

सुनील कुमार चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहे हैं और आगे भी क्षेत्र की सेवा को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि इस बार क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें मौका दिया जाए ताकि पंचायत की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि सुनील कुमार चौहान जमीन से जुड़े उम्मीदवार हैं और जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।

सुनील कुमार चौहान ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर “बैट” चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाएं और विकास की नई पारी की शुरुआत करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now