
धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा बीडीसी उम्मीदवार देशराज चौहान का चुनाव प्रचार अभियान
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
पंचायत समिति बमसन की वार्ड नंबर 13 बारी से बीडीसी उम्मीदवार देशराज चौहान का चुनाव प्रचार अभियान अब धीरे-धीेरे रफ्तार पकड़ने लगा है। ग्राम पंचायत बारी और सिकंदर क्षेत्र में देशराज चौहान लगातार जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।
चुनावी प्रचार के दौरान देशराज चौहान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करवाना है। उन्होंने दावा किया कि वे जनता से झूठे वादे नहीं करेंगे, बल्कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव चिन्ह “सेब” पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं ताकि पंचायत समिति स्तर पर क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके।
देशराज चौहान के समर्थन में स्थानीय लोगों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। गांव-गांव जाकर किए जा रहे प्रचार अभियान में युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि देशराज चौहान जमीन से जुड़े उम्मीदवार हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
चुनाव प्रचार के चलते वार्ड नंबर 13 बारी में राजनीतिक माहौल भी गर्माने लगा है और सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।























Author: Polkhol News Himachal









