best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें शिमला के आज के रेट

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, जानें शिमला के आज के रेट

पोल खोल न्यूज़

देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। डीजल के रेट भी 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। ऐसे में शिमला की बात करें तो आज दाम क्या हैं
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। वैश्विक बाजार में ऊर्जा की जो कीमतें इतनी तेजी से बढ़ी हैं, उसका सीधा बोझ अब तेल कंपनियों ने ग्राहकों के कंधों पर डाल दिया है। इसी का नतीजा है कि अब आपको अपनी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। बढ़ी हुई कीमतों का असर अब बाजार, मालभाड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

राजधानी शिमला में पेट्रोल डीजल के दाम?
नई दरों के अनुसार शिमला में पेट्रोल 98.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले शहर में पेट्रोल 95.17 रुपये और डीजल 87.16 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। यानी पेट्रोल में तीन रुपये से अधिक और डीजल में भी करीब तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने विधानसभा बजट सत्र में संशोधित विधेयक पास कर अनाथ और विधवाओं के कल्याण के लिए अधिकतम 5 रुपये सेस लगाने का फैसला लिया गया था।

वीरवार को आबकारी एवं कर विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर लोकभवन से इस संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी से विभाग के जिला अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पेट्रोल और डीजल पर सेस कितना लगेगा, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है। सेस कब से लगेगा इसका फैसला भी नहीं हुआ है। उधर, आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार ही इस बाबत आगामी फैसला लिया जाएगा। विभाग ने अपने स्तर पर जिला अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now