best news portal development company in india

ग्राम पंचायत टपरे में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रदीप कुमार काकू के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

SHARE:

ग्राम पंचायत टपरे में चुनावी सरगर्मियां तेज, प्रदीप कुमार काकू के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टपरे में पंचायत चुनावों को लेकर माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। पूर्व वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार काकू ने अपना नामांकन पत्र भरकर पंचायत की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। उनका चुनाव प्रचार भी संतुलित तरीके से चला हुआ है।

नामांकन के दौरान समर्थकों और ग्रामीणों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली। पंचायत क्षेत्र में प्रदीप कुमार काकू को को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जिसके चलते मुकाबला रोचक बनने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदीप कुमार काकू ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने पंचायत में सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

ग्राम पंचायत टपरे में इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। ग्रामीणों के बीच चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है और प्रत्याशी भी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now