best news portal development company in india

बमसन की ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर-4 से सुनीता देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं, ग्रामीणों का जताया आभार

SHARE:

बमसन की ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर-4 से सुनीता देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं, ग्रामीणों का जताया आभार

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

बमसन विकास खंड की ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर-4 से सुनीता देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में वार्ड का समुचित विकास होगा।

सुनीता देवी ने अपनी जीत का श्रेय वार्डवासियों के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे वार्ड की एकता, आपसी भाईचारे और विश्वास की जीत है। उन्होंने सभी ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें जो सम्मान और विश्वास दिया गया है, उसे वे सदैव याद रखेंगी तथा सभी को साथ लेकर वार्ड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

गौरतलब है कि पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर-4 से सुनीता देवी का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि यह फैसला आपसी सहमति और सामाजिक एकता का सकारात्मक उदाहरण है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now