best news portal development company in india

टपरे पंचायत में प्रधान पद के लिए प्रदीप कुमार (काकू) 7 मई को भरेंगे नामांकन,

SHARE:

टपरे पंचायत में प्रधान पद के लिए प्रदीप कुमार (काकू) 7 मई को भरेंगे नामांकन,

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टपरे में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मिलनसार एवं समाजसेवी छवि के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप कुमार (काकू) ने प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए 7 मई को नामांकन पत्र भरने की घोषणा की है।

प्रदीप कुमार (काकू) लंबे समय से पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक कार्यों और विकास संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पंचायत क्षेत्र में सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत टपरे को आदर्श और विकसित पंचायत बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने पंचायतवासियों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहभागिता से पंचायत में विकास का नया दौर शुरू किया जाएगा।

ग्रामीणों के बीच भी प्रदीप कुमार (काकू) को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि सरल स्वभाव, पारदर्शी सोच और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने की वजह से उन्हें क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now