best news portal development company in india

शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अभिभावकों को मैसेज; बच्चों को तुरंत घर ले जाएं

SHARE:

शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अभिभावकों को मैसेज; बच्चों को तुरंत घर ले जाएं

पोल खोले न्यूज़ । शिमला ।

राजधानी शिमला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है और सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
राजधानी शिमला के कई स्कूलों को एक बार फिर ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे स्कूल प्रबंधन समिति अभिभावकों में डर का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए शहर के कई स्कूलों में सुबह ही छुट्टी कर दी गई। शिमला पुलिस को स्कूल प्रबंधन की ओर से सूचना मिलने के बाद सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को फोन और मैसेज के जरिए बच्चों को तुरंत घर ले जाने के लिए सूचित किया। सूचना मिलते ही अभिभावकों में अफरा-तफरी मच गई और वे जल्दबाजी में स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को वापस ले गए।
इससे पहले भी शहर के कई निजी स्कूलों को ईमेल पर धमकियां मिल चुकी है। हालांकि सर्च ऑपरेशन में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की सरकारी संस्थाओं को भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी है। चिंता की बात यह है कि ज्यादातर मामलों में पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है यही वजह है कि आए दिन स्कूलों और सरकारी संस्थाओं को इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। एएसपी हेडक्वार्टर अभिषेक ने बताया कि स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं पुलिस नियम अनुसार सुरक्षा को देखते हुए उचित कदम उठा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल के महीनों में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, सचिवालय और कई जिलों के डीसी कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now