best news portal development company in india

कोर्ट में विचाराधीन मामले पर बयानबाजी अनुचित, सरकार की कोई भूमिका नहीं

SHARE:

कोर्ट में विचाराधीन मामले पर बयानबाजी अनुचित, सरकार की कोई भूमिका नहीं

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हमीरपुर सुमन भारती ने अवैध खनन मामले में आरोपियों के जेल से बाहर आने के बाद विधायक द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह न्यायालय के अधीन है और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।

सुमन भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2025 को अवैध रूप से हो रहे खनन को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उस समय संबंधित क्रेशर बंद था, बावजूद इसके वहां खनन जारी था। मामला कोर्ट में पहुंचा और जांच के बाद केस दर्ज हुआ।

उन्होंने बताया कि आरोपी अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे, लेकिन वहां उनकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया, जहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अंततः आरोपियों को पुलिस के समक्ष सरेंडर करना पड़ा और वे पुलिस रिमांड तथा न्यायिक हिरासत में रहे।

सुमन भारती ने कहा कि जब आरोपियों को जमानत मिली तो उन्होंने इस तरह का माहौल बनाया जैसे वे मामले से पूरी तरह बरी हो गए हों, जबकि सच्चाई यह है कि अभी तक किसी को भी इस केस में क्लीन चिट नहीं मिली है और मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे कि इस मामले में यह स्पष्ट किया जाए कि जब अवैध खनन का मामला सामने आया, उस समय क्रेशर पर मालिकाना हक किसका था और बाद में यह किसके नाम ट्रांसफर हुआ।

सुमन भारती ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग अपने ही परिवार को नहीं बख्श सके और उन्हें जेल जाने के लिए मजबूर किया, वे जनता के हितैषी नहीं हो सकते।

उन्होंने दोहराया कि इस पूरे मामले में सरकार का एक प्रतिशत भी हस्तक्षेप नहीं है और कानून अपने अनुसार कार्य कर रहा है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now