best news portal development company in india

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राष्टृ आधार ही स्वास्थ्य गुणवत्ता ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

SHARE:

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ राष्टृ आधार ही स्वास्थ्य गुणवत्ता ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संजय कुमार। ऊहल ।

यह बात डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा और डॉ. विजय ने कही, जब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीमें जिला बिलासपुर के नैनादेवी ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस निरीक्षण के तीसरे दिन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंडयाली स्वास्थ्य उप केंद्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, जो हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर संघ के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि एनक्यूएएस एक विस्तृत गुणवत्ता ढांचा है जो स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य 12 क्षेत्रों के आधार पर अस्पतालों का मूल्यांकन करना है, जिनमें सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायक सेवाएं और क्लिनिकल देखभाल शामिल हैं। एनक्यूएएस सर्टिफिकेट भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को दी जाने वाली एक मान्यता है, जो बेहतर रोगी देखभाल, सुरक्षा और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं के लिए दिया जाता है। इस अवसर पर डॉ. जेनस, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज हॉस्पिटल, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री बाल कृष्ण शर्मा, विपिन स्टाफ और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पल्लवी शर्मा ने डॉ. सुरिंदर और डॉ. विजय का स्वागत और स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now