best news portal development company in india

नादौन में अधिशाषी अभियंता ने स्वयं मौके पर जाकर किया सड़क का निरीक्षण

SHARE:

नादौन में अधिशाषी अभियंता ने स्वयं मौके पर जाकर किया सड़क का निरीक्षण

पोल खोल न्यूज़। नादौन।

नादौन 30 अप्रैल। लोक निर्माण विभाग के नादौन मंडल के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी ने स्थानीय बस स्टैंड के साथ लगते नेशनल हाईवे की मरम्मत के संबंध में वीरवार को एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि इस खबर के साथ प्रकाशित फोटो नेशनल हाईवे का नहीं है, बल्कि यह फोटो बस स्टैंड के परिसर का है। यह परिसर लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं है।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने नादौन शहर में इंद्रपाल चौक से लेकर ब्यास पुल तक सड़क की मरम्मत की है और वर्तमान में इस सड़क की हालत ठीक है। राजेंद्र सिंह जुबलानी ने बताया कि नादौन मंडल में जारी विभिन्न विकास कार्यों का वह स्वयं मौके पर जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करते हैं। एक समाचार पत्र में फोटो सहित खबर प्रकाशित होने के बाद भी उन्होंने वीरवार सुबह ही स्वयं दोबारा नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया है। इस दौरान यह पाया गया कि उक्त खबर के साथ प्रकाशित फोटो नेशनल हाईवे का नहीं, बल्कि बस स्टैंड परिसर का है। उन्होंने कहा कि विभाग क्षेत्रवासियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने के लिए सदैव कृतसंकल्प है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now