best news portal development company in india

हिमाचल के मैदानी जिलों में लू का कहर, 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

SHARE:

हिमाचल के मैदानी जिलों में लू का कहर, 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में रविवार को लू के चलते भीषण गर्मी का असर बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार के लिए भी मैदानी इलाकों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 2 मई तक कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मंगलवार को शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज अंधड़ और अचानक मौसम खराब होने की चेतावनी दी गई है, जिससे फसलों और बागवानी को नुकसान हो सकता है।

ऊना में रविवार सुबह नौ बजे के बाद तेज गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। झुलसाने वाली धूप के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गेहूं की कटाई में जुटे किसान अब मजदूरों की जगह मशीनों का सहारा ले रहे हैं।

रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसके अलावा हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में भी तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिन के समय सड़कों पर कम आवाजाही देखने को मिल रही है, वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now