best news portal development company in india

45 दिन से गैस का इंतज़ार: नौण-नरेली समेत कई गांवों में हाहाकार, आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

45 दिन से गैस का इंतज़ार: नौण-नरेली समेत कई गांवों में हाहाकार, आंदोलन की चेतावनी

पोल खोल न्यूज़ डेस्क । हमीरपुर 

हमीरपुर  जिला मुख्यालय के साथ लगते नौण, नरेली, झलवानी, रांगड़ियां नरेली, घुमारड़ा, ले, बेहड़ा और चलोखर गांवों में शुक्रवार 17 अप्रैल को सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर का इंतज़ार करते रहे, लेकिन गैस की गाड़ी नहीं पहुंची जिससे लोगों में भारी रोष देखने को मिला।

पिछले करीब 45 दिनों से गैस आपूर्ति बाधित होने के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हालात अब हाहाकार में बदल चुके हैं। पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान रंजन शर्मा ने जिला प्रशासन और गैस एजेंसी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन की राह पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित एजेंसी की होगी।

वहीं महिला मंडल नरेली, झलवाणी, चलोखर, ले और घुमारड़ा की महिलाओं ने भी इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा शुरू कर दी है और जल्द ही संयुक्त रणनीति बनाकर विरोध तेज करने के संकेत दिए हैं, जिससे क्षेत्र में गैस संकट को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now