best news portal development company in india

गवारडू पंचायत में विकास का विजन: सुरेश कुमार ने रखे 5 बड़े वादे, जनता से मांगा समर्थन

SHARE:

गवारडू पंचायत में विकास का विजन: सुरेश कुमार ने रखे 5 बड़े वादे, जनता से मांगा समर्थन

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणी देवी विकास खंड की गवारडू पंचायत में चुनावी माहौल तेज हो गया है और प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश कुमार ने अपना स्पष्ट विजन जनता के सामने रखा है। उन्होंने पंचायत के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए गांव के हर घर तक सड़क, पानी और बिजली की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।

सुरेश कुमार ने कहा कि पंचायत के विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, साथ ही युवाओं के लिए खेल मैदान और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि नई पीढ़ी को बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों को गति देने और पारदर्शिता के साथ काम करने का वादा किया। इसके अलावा पंचायत स्तर पर प्रयोगशाला (लेबोरेटरी) स्थापित कर बच्चों की पढ़ाई और टेस्ट की सुविधा देने की भी बात कही।

प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश कुमार ने यह भी भरोसा दिलाया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

करीब 17 वर्षों तक देश सेवा और 19 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवाएं देने के बाद सुरेश कुमार अब निःस्वार्थ भाव से जनसेवा करने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि उन्हें एक मौका देकर पंचायत को विकास की नई दिशा देने का अवसर दें। उन्होंने बताया कि वह गवारडू पंचायत के कुसाड़ गांव से संबंधित है और गवारडू पंचायत के सभी सात वार्डों में बराबर विकास करवाने का संकल्प लेते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now